होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


UP में 13 जिलों के DM बदले, रविंद्र मंडेर प्रयागराज DM बनाए गए , निधि गुप्ता पहली बार डीएम बनीं
News Date:- 2024-09-14
UP में 13 जिलों के DM बदले, रविंद्र मंडेर प्रयागराज DM बनाए गए , निधि गुप्ता पहली बार डीएम बनीं
Peeyush tripathi

लखनऊ,14 Sep 2024

उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। प्रयागराज, बुलंदशहर, आजमगढ़ समेत 13 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए  हैं।जौनपुर के डीएम रविंद्र मंडेर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है। जौनपुर से पहले वह तीन साल तक रामपुर के भी डीएम रह चुके हैं। उन्होंने रामपुर में सपा नेता आजम खां के खिलाफ कई कार्रवाई  की। रविंद्र के पास अब प्रयागराज कुम्भ 2025 कराने की अहम जिम्मेदारी रहेगी। आईएएस अधिकारी रविंद्र मंडेर सीएम योगी के विश्वसनीय अफसर माने जाते हैं। योगी ने उन्हें सबसे महत्वाकांक्षी काम प्रयागराज कुंभ को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी है। वहीं प्रयागराज के डीएम नवनीत चहल को आजमगढ़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि जौनपुर में दिनेश कुमार को भेजा गया है। लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए IAS रविंद्र मंडेर को पीएम मोदी पुरस्कृत भी कर चुके हैं ।

बरेली नगर निगम की आयुक्त निधि गुप्ता को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है। निधि गुप्ता पहली बार किसी जिले की कमान संभालेंगी।

आगरा के जिलाधिकारी रहे भानुचंद्र गोस्वामी को राहत आयुक्त बनाया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार राहत आयुक्त जीएस नवीन के कामकाज से संतुष्ट नहीं थी। इसलिए बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के बीच उन्हें हटाकर भानु चंद्र गोस्वामी को तैनात किया है। आगरा में अरविंद बंगारी को भेजा गया है।

फिरोजाबाद नगर निगम के आयुक्त घनश्याम मीणा को हमीरपुर का डीएम बनाया गया। मीणा फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन हैं। रविंद्र सिंह फतेहपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।

Articles