होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


2024 तक होगा राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा,राम मंदिर की अवधि 1000 वर्ष की होगी : नृपेंद्र मिश्र
News Date:- 2024-06-04
2024 तक होगा राम मंदिर का  निर्माण कार्य पूरा,राम मंदिर की अवधि 1000 वर्ष की होगी : नृपेंद्र मिश्र
Mahi Ambashtha

फैजाबाद,06 Apr 2024

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने घोषणा की है कि 2024 के अंत तक राम मंदिर का प्रथम और द्वितीय तल पूरा हो जाएगा। प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी और मंदिर का परकोटा 750 मीटर लंबा होगा। रामनवमी के अवसर पर भगवान के ललाट पर सूर्य अभिषेक की तैयारी भी हो रही है। निर्माण का मुख्य लक्ष्य है कि 2024 के अंत तक मंदिर पूरा हो जाए और उसके बाद मंदिर का प्रबंध ट्रस्ट को सौंपा जाए। सप्त ऋषि मंदिर के निर्माण के लिए फाउंडेशन की खुदाई पूरी हो चुकी है।

 

2024 के अंत तक परकोटा या परिक्रमा मार्ग को पूरा करना एक चुनौती होगा। राम मंदिर निर्माण में एलएनटी टीसीएस के साथ उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम भी शामिल हैं। निर्माण की गति हो या धीमी हो, लेकिन गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होगा, क्योंकि राम मंदिर की अवधि 1000 वर्ष की होगी और इसके तहत काम जारी है।

रामनवमी के दिन भगवान राम के माथे पर सूर्य किरण पड़ने का प्रयास किया जा रहा है और इस पर वैज्ञानिक अनुसंधान भी किया जा रहा है।

Articles