होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


शिवलिंग निर्माण के दौरान कच्ची दीवार गिरने से 9 बच्चों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया शोक
News Date:- 2024-08-04
शिवलिंग निर्माण के दौरान कच्ची दीवार गिरने से 9 बच्चों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया शोक
prince raj

,04 Aug 2024

मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर में रविवार को हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण के दौरान एक कच्ची दीवार गिरने से 9 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मंदिर में भागवत कथा का आयोजन चल रहा था. सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे थे. रविवार को अवकाश का दिन होने की वजह से शिवलिंग बनाने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे मंदिर में मौजूद थे. तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली करीब 5 दशक पुरानी एक कच्ची दीवार भराभराकर गिर गई. 

दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी, जिससे नौ बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में 08 से 15 साल के बच्चे शामिल हैं. इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. तत्काल ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ तो इसके नीचे और दबे बच्चों को निकाला गया. नगर परिषद, पुलिस व नगरवासी राहत कार्य में लगे हुए हैं.  

मृतक बच्चों की हुई शिनाख्त-

ध्रुव पिता जगदीश यादव उम्र 12
नितेश पिता कमलेश पटेल
आशुतोष पिता मानसिंह प्रजापति उम्र 15 वर्ष
प्रिंस पिता अशोक साहू 12 वर्ष
पूर्व पिता फूल कुमार विश्वकर्मा 10 वर्ष
दिव्यांश पिता निलेश साहू 10 वर्ष
देवराय पिता गोविंद साहू 8 वर्ष
वंश पिता यशवंत लोधी 10 वर्ष
हेमंत पिता भूरा जोशी 10 साल

 

सीएम ने जताया शोक

घटना को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक बच्चों के स्वजन को 04-04 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर बात कर घटना का ब्यौरा लिया और घायल बच्चों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए है.

Articles