होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


गर्मियों में खायें,शरीर को ठंडक प्रदान करने वाले फल
News Date:- 2024-05-02
गर्मियों में खायें,शरीर को ठंडक प्रदान करने वाले फल
vaishali jauhari

लखनऊ,02 May 2024

गर्मियों में खायें,शरीर को ठंडक प्रदान करने वाले फल 

गर्मी के मौसम में शरीर से पसीना अधिक मात्रा में निकलता है। ऐसे में हमें पानी की ज्यादा ज़रूरत पड़ती है। शरीर में पानी की कमी हो जाए तो डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ने की संभावना ज़्यादा रहती है। गर्मियों में जहां पानी,नारियल पानी,छाछ,लस्सी का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है वहीं ऐसे बहुत से फल हैं जो शरीर को लंबे समय तक ठंडक प्रदान करने के साथ ही पानी की कमी को पूरा करने का काम भी करते हैं। इन फलों के सेवन से गर्मी और लू से बचाव भी होता है।

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने वाले फल

खरबूज:

खरबूज में पानी भरपूर मात्रा में होता है जो आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। हाई वॉटर कंटेंट वाले खरबूज को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। गर्मियों में खरबूज खाने से शरीर को विटामिन ए,बी,डी और आयरन सहित मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में प्राप्त होता है। खरबूज शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ ही पेट सम्बन्धी दिक्कतों को दूर रखता है। खासकर कब्ज से छुटकारा दिलाता है।

तरबूज:

तरबूज से शरीर को भरपूर मात्रा में हाइड्रेशन मिलता है। इसका स्वाद तो लाजवाब होता ही है साथ ही तरबूज विटामिन ए,बी6 और सी का अच्छा स्त्रोत भी है। इससे शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड्स भी मिलते हैं। गर्मियों के मौसम में तरबूज का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

बेल:

गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए बेल का शरबत लोकप्रिय पेय है। इसमें पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के गुण होते हैं। बेल डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है और इससे शरीर को विटामिन सी की प्राप्ति भरपूर मात्रा में होती है। धूप की मार से बचने के लिए बेल का शरबत पीना फायदेमंद होता है।

आम:

आम सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होते हैं बल्कि ये गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड भी रखते हैं। आम विटामिन,फोलेट,मैग्नीशियम और डाइट्री फाइबर का अच्छा स्त्रोत भी होते हैं। गर्मियों में पके आम का इस्तेमाल खाने के अलावा जूस, स्मूदी, मैंगो शेक और आइस्क्रीम के रूप में भी किया जाता है।

आलूबुखारा:

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है आलूबुखारा क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। आलूबुखारा में मिलने वाला विटामिन सी गर्मी के दिनों में इंफेक्शन से बचाता है। गर्मियों में इसका सेवन, शरीर को ठंडा बनाए रखने के साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट का काम भी करता है।

संतरा:

गर्मी में संतरा खाने से शरीर में नमी बनी रहती है साथ ही संतरा पौटेशियम की कमी को भी दूर करता है। संतरे में पानी की मात्रा करीब 80 प्रतिशत तक होती है। गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए संतरे का जूस पीएं और संतरे का खूब सेवन करें।

लीची:

गर्मियों के मौसम में लीची का सेवन ज़रूर करें। इसमें विटामिन बी और सी के साथ ही कॉपर और पोटैशियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनके सेवन से शरीर में लाल रक्त कणिकाओं में बढ़ोत्तरी होती है।

  • इन फलों के अलावा आप नारियल पानी पीयें जो इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
  • खीरे और ककड़ी में 96% पानी की मात्रा होती है जो गर्मियों में शरीर को ठंडा बनाए रखने में शानदार भूमिका निभाती है।

ध्यान दें:

  • फलों को हमेंशा धोकर और छीलकर खाना सुनिश्चित करें।
  • दिन भर में भरपूर मात्रा में पानी पीएं।
  • यदि आप गर्भवती हैं स्तनपान करा रही हैं या किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से ग्रसित हैं तो किसी भी नए फल को अपने आहार में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।

Articles