होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


दिल्ली के कई इलाकों में घंटों से बिजली गुल, मंत्री आतिशी बोलीं-पॉवर ग्रिड हुआ फेल
News Date:- 2024-06-11
दिल्ली के कई इलाकों में घंटों से बिजली गुल, मंत्री आतिशी बोलीं-पॉवर ग्रिड हुआ फेल
Peeyush tripathi

,11 Jun 2024

दिल्ली के कई इलाकों में पिछले कई घंटों से बिजली गुल है । इस बारे में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का कहना है कि बिजली की किल्लत नेशनल पॉवर ग्रिड के फेल होने से हुई है। आतिशी ने सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट में लिखा है कि पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन के मंडोला , उत्तर प्रदेश स्थित सब स्टेशन में आग लगी है जिसकी वजह से दिल्ली की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

आतिशी ने बताया कि मंडोला सब स्टेशन से दिल्ली को 1200 मेगावाट बिजली मिलती है। सब स्टेशन में आग लग जाने के कारण दिल्ली की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। आतिशी ने कहा कि इस मामले में वह केन्द्रीय बिजली मंत्री और पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन के चेयरमैन से मिलने का समय मांग रही हैं जिससे इस बारे में बात की जा सके कि दोबारा ऐसी समस्या या संकट न आए।

Articles