होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


नशे की हालत में महिला को बचाने नदी में कूदा युवक, वीडियो वायरल
News Date:- 2024-06-15
नशे की हालत में महिला को बचाने नदी में कूदा युवक, वीडियो वायरल
prince raj

सुल्तानपुर,15 Jun 2024

दो दिन से शहर में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें नदी में डूब रहे एक व्यक्ति को एक गोताखोर बाहर निकाल रहा है. पानी से बाहर लाते ही गोताखोर ने युवक को तड़ातड़ कई तमाचे जड़ दिए. बताया जाता है कि डूब रहा युवक बेहद नशे की हालत में नदी में एक महिला को बचाने के लिए कूद गया था.
 
शहर के गोलाघाट पुल से गोमती नदी में गुरुवार शाम को कूदी महिला को बचाने का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. बताया जा रहा है कि जब महिला नदी में कूद गई तो वहां पर मौजूद नशे में धुत एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति भी नदी में उसे बचाने के लिए कूद गया. वह नशे में इतना धुत था कि वह खुद नदी में डूबने लगा. ऐसे में महिला को बचाने नदी में कूदे चार पांच गोताखोरों में से एक ने डूब रहे नशेड़ी को भी बाहर निकाला. बाहर निकालने पर भी वह व्यक्ति नशे की हालत में था. ऐसे में बचाने वाले गोताखोर ने उसे तीन चार तमाचे जड़ दिए जिसका विडियो वायरल हो रहा है. 

Articles