होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


जल्द ही पुराने लखनऊ में दौड़ेगी मेट्रो, कार्य योजना तैयार
News Date:- 2024-06-17
जल्द ही पुराने लखनऊ में दौड़ेगी मेट्रो, कार्य योजना तैयार
prince raj

लखनऊ,17 Jun 2024

लखनऊ मेट्रो अब जल्द ही पुराने लखनऊ की सैर कराएगी. पुराने लखनऊ के घने इलाके अमीनाबाद, नक्खास और चौक, ठाकुरगंज के जरिए हरदोई रोड तक मेट्रो जल्द ही यात्रा कराएगी. इससे भीड़भाड़ से छुटकारा मिलेगा. फिलहाल लखनऊ में मेट्रो 22 स्टेशनों के साथ 22.87 किमी की दूरी तय करती है.

इन इलाको में मेट्रो शुरू होने से से सफर आसान होगा. जाम से भी राहत मिलेगी. वहीं, कुछ मिनटों में ही ठाकुरगंज से चारबाग और हजरतगंज की यात्रा हो सकेगी. हरदोई रोड और आईआईएम रोड और वसंत कुंज की तरफ शहरीकरण को बढ़ावा मिलेगा. ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के बनने से करीब ढाई से तीन लाख यात्री रोजाना इसका शुरुआती समय में ही इस्तेमाल करेंगे.

अभी मेट्रो सचिवालय, हजरतगंज, लखनऊ विश्वविद्यालय, आइटी कालेज, चारबाग, आलमबाग, कृष्णा नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, लेखराज, भूतनाथ मार्केट और इंदिरानगर जैसे बड़े इलाकों में चल रही है. बड़ी संख्या में रोज लोग लखनऊ मेट्रो से सफर कर रहे हैं. खासतौर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के रूट पर सबसे ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल किया जाता है.

ऐसे बनेगा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर
5801.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे
30 जून 2027 तक इस कॉरिडोर पर दौड़ने लगेगी मेट्रो
11.165 किमी. लंबा होगा चारबाग से वसंत कुंज का कॉरिडोर
4.286 किमी. होगी एलिवेटेड रूट की लंबाई
6.879 किमी. होगी भूमिगत सेक्शन की लंबाई
12 मेट्रो स्टेशन होंगे
7 भूमिगत स्टेशनों से गुजरेगी

Articles