होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


UP में कल दस्तक दे सकता है मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात!
News Date:- 2024-06-17
UP में कल दस्तक दे सकता है मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात!
Peeyush tripathi

लखनऊ,17 Jun 2024

लम्बे समय से प्रचंड गर्मी झेल रहे उत्तर प्रदेश के निवासियों को अगले चौबीस घंटे के भीतर बारिश के कारण थोड़ी राहत मिल सकती है । मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कल यानी 18 जून को मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक कुशीनगर , सिद्धार्थनगर और महराजगंज में कल बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हांलाकि लखनऊ वालों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा । लखनऊ में 20-21 जून तक मनसून पहुंच सकता है। इसके साथ ही बलिया से सहारनपुर यानी पूरब से पश्चिम तक अगले चार-पांच दिन में मानसून की पहली बारिश हो सकती है।

हांलाकि गर्मी अभी जारी रहेगी और अगले तीन दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी होगी । उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आएगी।

Articles