होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


लखनऊ मेट्रो और बादशाहनगर रेलवे स्टेशन होगा कनेक्ट, यात्रियों को मिलेगा फायदा
News Date:- 2024-06-22
लखनऊ मेट्रो और बादशाहनगर रेलवे स्टेशन होगा कनेक्ट, यात्रियों को मिलेगा फायदा
prince raj

लखनऊ,22 Jun 2024

लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन में बढ़ती भीड़ के कारण अब इसके अतिरिक्त विकल्पों पर जोर दिया जा रहा है. लखनऊ के कई अन्य स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव से भीड़ कम होने के साथ ही जाम से भी मुक्ति मिलेगी. 
यहां का बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पहले ही अमृत स्टेशन योजना के तहत संवारा जा रहा है तो अब लखनऊ मेट्रो ने भी बादशाहनगर रेलवे स्टेशन से सीधे जुडने का ऐलान कर दिया है.     

लखनऊ मेट्रो से सफर करने वाले यात्री सीधे कॉनकार्स से प्लेटफार्म तक पहुंच सकेंगे. इसके लिए करीब 100 मीटर का कॉनकोर्स नुमा एफओबी बनेगा. जहां बादशाहनगर रेलवे स्टेशन मेट्रो स्टेशन से बाधा रहित कनेक्ट हो जाएगा. इससे मुंशी पुलिया, इंदिरानगर, निशातगंज, आलमबाग, सरोजनीनगर के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी. बादशाहनगर स्टेशन पर पहुंचने के लिए उन्हें मेट्रो से नीचे उतरकर ऑटो और ई-रिक्शा पकड़ने और ट्रैफिक जाम से जूझने से मुक्ति मिल जाएगी.  
 
अमृत स्टेशन योजना के तहत बादशाहनगर रेलवे स्टेशन को करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से संवारा जा रहा है. इस स्टेशन पर नई सेकेंड इंट्री भी बनाई जा रही है. इसके अलावा एक और नया फुट ओवरब्रिज (एफओबी) भी तैयार कर दिया गया है.

एक एफओबी गोमतीनगर और दूसरा डालीगंज छोर की तरफ है. इसमें फर्स्ट और सेकेंड इंट्री को कनेक्ट करते हुए 12 मीटर चौड़ा कॉनकोर्स भी बनेगा.

Articles