होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


अयोध्या में बारिश से फिर धंसा रामपथ, कई इलाके जलमग्न
News Date:- 2024-06-26
अयोध्या में बारिश से फिर धंसा रामपथ, कई इलाके जलमग्न
prince raj

फैजाबाद,26 Jun 2024

रामनगरी में भोर में तीन घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते एक बार फिर रामपथ धंस गया. इसके बाद रिकाबगंज मार्ग पर बैरियर लगाकर एक लेन पर आवागमन बंद कर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया. इससे पहले शनिवार को हुई बारिश में रिकाबगंज के आसपास कई जगहों पर रामपथ धंस गया था. जिसकी मरम्मत कराई गई थी. एक बार फिर बारिश होने पर यहीं सड़क कई जगहों पर धंस गई. आनन- फानन में स्थानीय प्रशासन द्वारा जेसीबी से रोड की पटाई कराई जा रही है. 

इसके अलावा बारिश के चलते  बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंदर पेड़ गिर गया.  जल निकासी न होने के कारण बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय, पीडब्ल्यूडी कार्यालय और जिला पशु चिकित्सालय सहित कई कार्यालय में पानी भर गया. पुलिस लाइन गेट से पुष्पराज चौराहे तक रोड पर लबालब पानी भर गया.  शहर की कई कॉलोनी और मोहल्ले भी जलमग्न हो गए. कई जगहों पर घरों में पानी घुस गया. जलभराव से जलवानपुरा इलाके के हालात एक बार फिर बिगड़ गए. 

Articles