होम

शॉर्ट्स

देखिये

क्विज

फ़ास्ट न्यूज़


NCR की तर्ज पर बनेगा SCR ,लखनऊ सहित छह जिले होंगे शामिल
News Date:- 2024-07-20
NCR की तर्ज पर बनेगा SCR ,लखनऊ सहित छह जिले होंगे शामिल
Peeyush tripathi

लखनऊ,20 Jul 2024

दिल्ली के इर्द गिर्द बने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र( नेशनल कैपिटल रीजन )  यानी एनसीआर की तर्ज पर लखनऊ और उसके आसपास के जिलों को मिला कर राज्य राज्यधानी क्षेत्र (स्टेट कैपिटल रीजन ) एससीआर  का गठन किया जाएगा । इसमें लखनऊ के अलावा सीतापुर, बाराबंकी,हरदोई,उन्नाव और रायबरेली को शामिल किया जाएगा। एससीआर के विकास के लिए SCDRA प्राधिकरण का गठन किया जाएगा जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। वहीं SCDRA प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। कई विभागों के अफसरों को इसका सदस्य बनाया जाएगा। SCR क्षेत्र के जिलों के डीएम भी इसके सदस्य होंगे।

SCR में लखनऊ,हरदोई,सीतापुर,उन्नाव,रायबरेली,बाराबंकी जिलों की 27,826 वर्ग किमी भूमि शामिल होगी जिसमें सबसे ज्यादा 5986 वर्ग किमी जमीन हरदोई की होगी। SCR प्राधिकरण का मुख्यालय राजधानी लखनऊ में बनाया जाएगा। SCR में 2 करोड़ 29 लाख से अधिक जनसंख्या शामिल होगी।

माना जा रहा है कि SCR बनने से प्रदेश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। एससीआर में शामिल जिलों का विकास भी दिल्ली -एनसीआर की तर्ज पर होगा। इसके साथ ही किसी भी जिले के विकास प्राधिकरण का विलय नहीं होगा । सबका अस्तित्व बरकरार रहेगा।

Articles